बंदगांव: कैनाल का 26 किमी तक होगा पक्कीकरण
बंदगांव| प्रखण्ड के सुवानसाई के विंजय नदी पर बने नहर के जीर्णोद्धार व पक्कीकरण काम पर 27 करोड़ खर्च हाेगा। जल पथ प्रमंडल विभाग की अाेर से मंगोतिया कंस्ट्रक्षन जमशेदपुर इस योजना पर काम करेगा। नहर सुवानसाई मुख्य केनाल 16 किमी, रामचन्द्रपुर 6 किमी व बंन्दोडीह चार किमी पक्कीकरण किया जाना है। इस योजना का शिलान्यास सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा, विधायक शशिभूषण सामड, जिला परिसद सदस्य रीना गागराई ने संयुक्त रुप से पूजा अर्चना कर शिलापट का अनावारण कर किया। मौके पर मुख्य रुप से सांसद प्रतिनिधि ललित नारायण ठाकुर, हिरालाल खंडायत मौजूद थे।