बंदगांव| ग्रामोत्थान संसाधन केन्द्र करंजो में गंगा दशहरा कार्यक्रम 24 मई गुरुवार से होगा। प्राकृतिक एवं जल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए नदी पूजन का विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें वनवासी बच्चों का खेल प्रतिभा को निखारने के लिए तिरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ होगा। वहीं कौशल विकास कार्यक्रम के तहत प्रमाण-पत्र वितरण, 300 किसानों के बीच हल्दी बीज का वितरण, महिला सशक्तिकरण के लिए सिलाई मशीन का वितरण किया जाएगा।