पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बंदगांव प्रखंड सभागार में समिति की हुई बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बन्दगांव| मंगलवार को प्रखण्ड सभागार में प्रखण्ड 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की एक बैठक समिति अध्यक्ष हीरालाल खंडाईत कि अध्यक्षता में हुई। इसमें बैंक आॅफ इंडिया टेबो शाखा द्वारा मजदूरों एवं योजनाओं की राशि भुगतान नहीं करने पर चर्चा हुई। बीडीओ कामेश्वर बेदिया ने कहा कई बार इसकी शिकायत एलडीएम को की गई है,लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। मानव दिवस का सृजन नहीं होने पर मनरेगा की राशि का भुगतान नहीं हो रहा है। यह भी कहा कि एक पंचायत सेवक पर दो से तीन पंचायत का प्रभार रहने पर विकास कार्य धीमी हो गई है। मौके पर समिति के उपाध्यक्ष राजेन्द्र मछुवा सहायक अभियंता विशाल खलखो आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...