कराईकेला में राज मिस्त्रियों को किया गया सम्मानित
बंदगांव | कराईकेला के श्याम गागराई कांप्लेक्स में राज मिस्त्रियों का एक दिवसीय सम्मेलन सह सम्मान कार्यक्रम विसाका इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वरा आयोजित किया गया। इसमें मुख्य रूप से अस्सिटेंट रिजनल मैनेजर मोहम्मद सकिल एवं असिस्टेंट एरिया मैनेजर श्री कृष्णा उपस्थित थे। कार्यक्रम में 40 राज मिस्त्रियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से श्याम गागराई, सोनु कुमार साव, मनमोहन कुमार, केदार पूर्ति समेत अन्य राज मिस्त्री उपस्थित थे।