पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • बैशाखी मेला में 3 दिनों तक चला छऊ नृत्य, खरसावां को मिला प्रथम स्थान

बैशाखी मेला में 3 दिनों तक चला छऊ नृत्य, खरसावां को मिला प्रथम स्थान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कराईकेला में तीन दिवसीय छऊ नृत्य सह बैशाखी मेला का समापन बुधवार को हुआ। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झामुमो के केन्द्रीय सदस्य मिथुन गागराई रहे। प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने भाग लिया। तरूणकला छऊ नृत्य समिति छऊ नाच प्रतियोगिता की शुरूआत पौराणिक कथाओं पर आधारित हर गौरी नृत्य प्रस्तुत कर किया। जिसके उपरान्त प्रतिभागियों द्वारा आरती, वनदेवी, महिषासुर बद्ध, राधा कृष्ण, शिकारी आदि छऊ नाच पेश किया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए झामुमो केन्द्रीय सदस्य श्री गागराई ने कहा कि झारखण्ड में कला को बचाए रखने के लिए छऊ कलाकारों का सराहनीय योगदान है। लेकिन उभरते कलाकारो को सरकार द्वारा प्रशिक्षण नहीं मिल रहा है। जिससे कलाकारों को सही मंच नहीं मिल रहा है। कराईकेला बैशाखी मेला में तरह तरह के झुले के अलावा जमशेदपुर के कलाकारो द्वारा बुगी बुगी डांस मेले में आकर्षण का केन्द्र रहा। मेला को सफल बनाने में तरूणकला समिति के अध्यक्ष बिदेशी नायक, आनन्द बिहारी साहु, प्रकाश साहु, बाबानाथ षाडंगी, कालिया जामुदा, दोडाय जोंको, पठानी नायक आदि का सराहनीय योगदान रहा। प्रतियागिता में प्रथम छौउ नृत्य मंडली खरसांवा, द्वितिय बंदगांव मेरमगुटू, तृतिय बिरहोर काॅलोनी काण्डेयांग व चतुर्थ तरुणकला छौउ नृत्य समिति कराईकेला को मुख्य अतिथि द्वारा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

खबरें और भी हैं...