कराईकेला में भाजपाइयों की एक बैठक सांसद प्रतिनिधि ललित नारायण ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में कराईकेला पंचायत स्थित 55 एकड़ के आहारबांध तालाब के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णाेद्धार को लेकर विशेष चर्चा की गई। इसके साथ ही आहारबांध में सोलर पावर प्लांट लगाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि ने कहा की आहारबांध के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णाेद्धार आवश्यक है। इस माैके पर मंडल अध्यक्ष तीरथ जामुदा, राकेश त्रिपाठी ,बीजू प्रमाणिक ,हीरालाल खंडाइत ,नीशिकांत त्रिपाठी ,कमल प्रधान ,पहलमान महतो ,रंजीत ,दिनेश नायक समेत काफी संख्या में भाजापाई उपस्थित थे।