बंदगांव| बंदगांव लुम्बेई मोड़ में नव निर्मित बिरसा भगवान प्रतिमा का अनावरण मंगलवार को होगा। इसके साथ ही लुम्बेई में प्रखण्ड स्तरीय झामुमो संयोजक मंडली का बैठक आयोजित है। उक्त जानकारी झामुमो का केन्द्रीय सदस्य मिथुन गागराई ने दी है। श्री गागराई ने बताया कि बंदगांव में बिरसा भगवान के प्रतिमा का अनावरण व उदघाटन होगा। इस समारोह में जिला के सभी झामुमो विधायक के अलावा जिला अध्यक्ष समेत पार्टी के सभी पदाधिकारी भाग लेंगे।