अरनिया मेले में पहलवानों के दांवपेच देख रोमांच
बांदीकुई. अरनिया मेले में कुश्ती दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान।
बांदीकुई ग्रामीण | अरनिया में रविवार को मेले का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने जमकर खरीददारी की।
यहां आयोजित हुए मेले में सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरु हो गया। मेले में जिला प्रमुख गीता खटाना व प्रदेश कांग्रेस महासचिव जीआर खटाना भी पहुंचे। इस दौरान जिला प्रमुख खटाना ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से भाईचारा बढ़ता है। इस दौरान ग्रामीणों ने जिला प्रमुख से मंदिर पर एकल बिंदु लगाने की मांग की।
इस दौरान मान नाथ सेवा समिति अध्यक्ष लल्लूराम सैनी, उपाध्यक्ष प्रेमकुमार गुप्ता, रामस्वरूप गुर्जर, बंशी, मुकेश, रामेश्वर ड्राइवर, सुरेश, कोलवा थाना प्रभारी शिवराम गुर्जर सहित अन्य मौजूद थे।