सतीश चंद्र झालानी तहसील अध्यक्ष नियुक्त
बांदीकुई| राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी उद्योग व व्यापार प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी व प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहरलाल गुप्ता ने प्रकोष्ठ के बांदीकुई तहसील अध्यक्ष पद पर सतीश चंद्र झालानी को नियुक्त कर कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए हैं। झालानी को तहसील अध्यक्ष नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।