पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आजीविका चलाने के लिए छह विधवा व गरीब महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें

आजीविका चलाने के लिए छह विधवा व गरीब महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | बांदीकुई

मानव सेवा को प्राथमिकता देते हुए छह गरीब परिवारों में आजीविका चलाने के लिए यहां के मधुर हास्पिटल व गायत्री परिवार ने संयुक्त रूप से अनूठा कदम उठाते हुए इन परिवारों की महिलाओं को छह सिलाई मशीनें वितरित करते हुए इन्हें निशुल्क एक माह की ट्रेनिंग की भी जिम्मेदारी उठाई है।

मधुर हास्पिटल की निदेशक डॉ. मधु धाकड़ ने बताया कि सिलिकोसिस बीमारी से मृतकों की विधवा तथा गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को आजीविका संचालन के लिए हास्पिटल व गायत्री परिवार की ओर से यह पहल की गई है। इसमें आभानेरी व पीचूपाड़ा क्षेत्र की छह गरीब व विधवा महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण की गई है। इनके माध्यम से महिलाएं अपने परिवार के पालन पोषण में सहयोग कर सकेंगी।

एक माह की मिलेगी निशुल्क ट्रेनिंग

हास्पिटल की निदेशक डॉ. धाकड़ ने बताया कि इन जरूरतमंद महिलाओं को आजीविका चलाने के लिए इन सिलाई मशीन चलाने सहित कार्य का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसे लेकर इन महिलाओं को पीचूपाड़ा में एक माह का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसका खर्च मधुर हास्पिटल व गायत्री परिवार वहन करेगा। प्रशिक्षण के बाद ये महिलाएं अपने स्तर पर इन सिलाई मशीनों के माध्यम से कार्य कर सकेंगी।

इन्होंने किया वितरण

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को इन सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मधुर हास्पिटल की निदेशक डा. मधु धाकड़, संचालक डॉ. राजेश धाकड़, गायत्री परिवार के सदस्य सुभाष अवस्थी, माधुर चाइल्ड हास्पिटल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीयूष बंसल, पार्षद सीमा गुर्जर, कुलदीप भौमिया, प्रहलाद अवस्थी सहित अन्य ने मशीनों का वितरण किया।

बांदीकुई. निशुल्क सिलाई मशीनों का वितरण करते गायत्री परिवार के सदस्य व मधुर हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. मधु धाकड़ व डॉ. राजेश धाकड़।

खबरें और भी हैं...