पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बालक वर्ग में रेलवे स्कूल क्लब और बालिका वर्ग में डायमंड क्लब का कब्जा

बालक वर्ग में रेलवे स्कूल क्लब और बालिका वर्ग में डायमंड क्लब का कब्जा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा जिला बास्केटबाल संघ के तत्वावधान में बांदीकुई के रेलवे स्कूल प्रांगण में चल रही जिलास्तरीय जूनियर बास्केटबाल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में बालक वर्ग में रेलवे उच्च माध्यमिक स्कूल क्लब व बालिका वर्ग में डायमंड क्लब ने विजेता रहकर ट्राॅफी पर कब्जा किया। विजेता व उपविजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कार वितरित किए।

फाइनल मुकाबले में बालक वर्ग में रेलवे उच्च माध्यमिक स्कूल क्लब ने कड़़े मुकाबले में इलेवन स्टार बास्केटबाल क्लब को 30-28 अंकों से परास्त कर ट्राफी पर कब्जा किया। विजेता टीम की ओर से चिराग सेठी ने 16, नितेश, राहुल व लोकेश ने 4-4, आयुष वर्मा ने दो अंक व उपविजेता टीम की ओर से मंथन सांखला, जसवीर सिंह व मनीष माल ने 6-6 व राहुल गुर्जर ने चार अंक बनाए। इसी प्रकार बालिका वर्ग के फाइनल में डायमंड क्लब ने रेलवे उच्च माध्यमिक स्कूल क्लब को 40-26 अंकों से परास्त कर विजय हासिल की। विजेता टीम की ओर से शीतल मीना ने 20, माया गुर्जर, रिया मेहरा ने 6-6 तथा निकिता व नियति बंसल ने 4-4 अंक तथा उपविजेता टीम की ओर से साक्षी ने 12, प्रियांशी ने 8, नेहा व किरण ने 2-2 अंक बनाए। फाइनल मुकाबले के अतिथि राजस्थान बास्केटबाल संघ के उपाध्यक्ष शशिकांत चतुर्वेदी, जिला बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष मनीष मिश्रा, सीनियर बास्केटबाल खिलाड़ी सतीश यादव, अंकिता चतुर्वेदी ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए।

बांदीकुई. जिला स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप के समापन पर अतिथियों के साथ विजेता व उपविजेता टीमें।

खबरें और भी हैं...