पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बांदीकुई जंक्शन पर वाई फाई सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेगा लाभ

बांदीकुई जंक्शन पर वाई फाई सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेगा लाभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | बांदीकुई

रेलवे जंक्शन से रोज आवाजाही करने वाले आठ हजार यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने उनके लिए यहां वाई फाई सेवा की शुरुआत की है। इस सेवा के चालू होने से जंक्शन पर आने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। यह सेवा जंक्शन के सभी प्लेटफार्म सहित रिटानिंग रूम, यात्री प्रतीक्षालय में भी काम करेगी।

रेलवे द्वारा देशभर में ए श्रेणी के जंक्शनों को वाई फाई सेवा से जोडने का कार्य किया जा रहा है। जयपुर डिवीजन में जयपुर व अलवर के बाद अब बांदीकुई जंक्शन को भी वाई फाई सेवा से जोडने के लिए कई माह से तैयारी चल रही थी। रेलवे द्वारा इस सेवा का लाभ यहां के सभी 6 प्लेटफार्म पर दिया गया है। इसके लिए इन प्लेटफार्म पर मशीन भी लगाई गई है। जहां यात्री वाई फाई सेवा का लाभ ले सकेंगे। रेलवे द्वारा यहां रिटानिंग रूम व यात्री प्रतीक्षालय में भी इस सेवा को चालू किया है। यहां रुकने वाले यात्री भी इसका लाभ ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त यहां करीब 50 से अधिक यात्री ट्रेनों की आवाजाही भी होती है।

जंक्शन के सभी प्लेटफार्म पर काम करेगी वाई फाई सेवा, मशीन लगाई

बांदीकुई. रेलवे स्टेशन पर वाईफाई के लिए लगाया गया उपकरण।

आधा घंटा लगातार फिर धीमी गति से चलेगा वाई फाई : रेलवे द्वारा चालू की गई इस सेवा में वाई फाई आधा घंटे तक तेज स्पीड से चलेगा। इसके बाद यह धीमी गति से संचालित होगा। इसके पीछे रेलवे का तर्क है कि जंक्शन पर आने वाले यात्री इस सेवा का लाभ ले। अनावश्यक रुप से लोग इस सेवा का लाभ नहीं ले पाए।

नहीं करना पड़ेगा यात्रियों को नेट खर्च : जंक्शन पर वाई फाई सेवा के चालू हो जाने से यहां आने वाले यात्रियों को नेट खर्च नहीं करना पड़ेगा। अभी तक यहां ट्रेनों की आवाजाही देखने के लिए यात्रियों को अपने मोबाइल में नेट खर्च करना पड़ता था। लेकिन अब वे वाई फाई सेवा चलाकर इसकी जानकारी ले सकेंगे।

खबरें और भी हैं...