पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बार बार बदला नक्शा, साढ़े चार माह बाद भी शुरू नहीं हुआ प्रवेशद्वार का निर्माण

बार-बार बदला नक्शा, साढ़े चार माह बाद भी शुरू नहीं हुआ प्रवेशद्वार का निर्माण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | बांदीकुई

30 नवंबर को बांदीकुई रेलवे जंक्शन के द्वितीय प्रवेशद्वार पर बने पुराने भवन को रेलवे ने इस उम्मीद के साथ आनन-फानन में 24 घंटे में ध्वस्त कर दिया कि शायद जल्दी ही नया भवन बन जाएगा। लेकिन अब साढ़े चार माह गुजर जाने के बाद भी अभी तक नया भवन बनना तो दूर यहां इसके नाम का एक पत्थर भी नहीं लगने से रेलवे की यह कार्रवाई दिखावा साबित हो रही है। रेलवे इसके पीछे प्रमुख रूप से बार बार नक्शा का तैयार नहीं होना कारण बता रहा है।

ए श्रेणी के बांदीकुई जंक्शन के द्वितीय प्रवेशद्वार पर नए भवन निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने अपने राज्यसभा सांसद कोटे से करीब सवा करोड़ रुपए का बजट जारी किया था। मंत्री गोयल यहां द्वितीय प्रवेशद्वार के नए भवन को अपनी निगरानी में बनवाना चाहते है।

30 नवम्बर 2017 को रेलवे ने यहां नए भवन निर्माण के लिए पुराने भवन को एक दिन में तोड़ दिया तथा यहां संचालित टिकट व रिजर्वेशन खिड़की को इसके सामने अस्थाई टीन शैड में संचालित कर दिया। इसके बाद यहां केंद्रीय मंत्री विजय गोयल भी पहुंचे और उन्होंने नए भवन निर्माण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। लेकिन इसके बाद भी साढ़े चार माह गुजरने जाने के बाद भी अभी यह निर्माण शुरु नहीं हो पाया।

तीन बार बना नक्शा, मंजूरी नहीं मिलने से निर्माण अटका

रेलवे सूत्रों ने बताया कि पुराने भवन को तोड़ने से पहले ही रेल अधिकारियों ने यहां नए भवन निर्माण का नक्शा तैयार कर लिया था। जंक्शन पहुंचे केंद्रीय मंत्री विजय गोयल को भी उन्होंने नक्शा दिखाया था। लेकिन नक्शे को मंजूरी नहीं मिली। इसके बाद भी रेलवे की ओर से दो से तीन बार भवन निर्माण को लेकर नक्शे तैयार हो चुके हैं। अभी भी रेलवे द्वारा नक्शा बनाकर केंद्रीय मंत्री गोयल को भेजा गया है। लेकिन मंजूरी नहीं मिलने से यह कार्य अटका हुआ है।

रोजाना आठ हजार यात्री भार : बांदीकुई जंक्शन के द्वितीय प्रवेशद्वार से सर्वाधिक यात्रियों की आवाजाही होती है। जंक्शन का रोजाना यात्री भार आठ हजार है। ऐसे में इस प्रवेशद्वार पर बने पुराने भवन के तोड़ने से यात्रियों को जंक्शन पर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रवेशद्वार पर वेटिंग हॉल भी नहीं होने से यात्रियों को खुले में बैठकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त इस द्वितीय प्रवेशद्वार पर स्थित प्लेटफार्म नंबर छह पर जाने के लिए सीढ़ियां तक तोड़ने के बाद यात्रियों को ऊंची दीवार से चढ़कर आना-जाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग व महिला यात्रियों को रही है।

हमने नया भवन का निर्माण के नक्शे बनाकर केंद्रीय मंत्री विजय गोयल के पास भेज दिए हैं। उम्मीद है कि जल्दी ही निर्माण शुरू होगा। के.एल. मीना, डिप्टी चीफ इंजीनियर रेलवे, जयपुर

बांदीकुई जंक्शन

केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने मंजूर किए थे सवा करोड़ रुपए, यात्रियों को हो रही परेशानी

बांदीकुई. रेलवे जंक्शन पर द्वितीय प्रवेशद्वार पर भवन तोड़ने के बाद प्लेटफार्म जाने के लिए चढ़ने की मशक्कत करती महिला यात्री।

खबरें और भी हैं...