जंक्शन के एक भी सुलभ कॉम्पलेक्स में दो दिन से नहीं आ रहा पानी
जयपुर डिवीजन में ए श्रेणी का दर्जा प्राप्त बांदीकुई रेलवे जंक्शन के एक भी सुलभ कॉम्पलेक्स में दो दिन से एक भी बूंद पानी नही आ रहा है। इससे परेशान यात्री इन सेवाओं का उपयोग नहीं कर पा रहे हे। कई बार रेल यात्री स्थानीय रेल प्रशासन से शिकायत कर चुके है लेकिन वे मोबाइल पर अपने अधीनस्तों को दिशा दिर्नेश देकर इति श्री कर रहे है।
बांदीकुई जंक्शन पर रोजाना करीब आठ हजार यात्रीभार है साथ ही लेकिन स्थानीय अधिकारी यहां आने वाले यात्रियों को किस प्रकार यात्री सुविधा मुहैया कराते यह इन दिनों देखने को मिल रहा है। दो दिन से करीब चार से पांच लाख रुपए की राजस्व की आय भी होती है। इससे जयपुर डिवीजन में बांदीकुई जंक्शन अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यहां प्लेटफार्म एक पर संचालित दोनों सुलभ कॉम्पलेक्स व प्लेटफार्म नंबर 6 पर संचालित एक सुलभ कॉम्पलेक्स एक बूंद पानी नहीं है। इसके संचालन करने वाले कई बार रेल अधिकारियों को पानी की समस्या से अवगत करा चुके है। लेकिन अधिकारियों ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया। गौर करने लायक बात तो यह है कि यात्री तक रेलवे अधिकारियों से शिकायत कर चुके है।
इस पर अधिकारियों ने अपने अधीनस्त अधिकारियों को मोबाइल पर पानी की व्यवस्था कराने के निर्देश देकर अपना पल्ला झाड लिया। यात्रियों ने बताया कि एक भी सुलभ कॉम्पलेक्स में पानी नहीं होने से उन्हे आवश्यक सेवाओं के लिए परेशान होना पड रहा है। लोगों ने बताया कि यदि रेल अधिकारियों ने इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया तो वे जल्दी ही रेलमंत्री को इसकी शिकायत भेजेगें। वहीं इस संबध में स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार बुंदेल ने बताया कि पानी की कमी है फिर भी हम इनमें टेंकरों से पानी डलवा रहे है।