पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बसवा में सफाई व्यवस्था ठप, हर जगह कचरे के ढेर, सांस लेना दूभर

बसवा में सफाई व्यवस्था ठप, हर जगह कचरे के ढेर, सांस लेना दूभर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई ग्रामीण. बसवा में सफाई व्यवस्था सुचारु कराने की मांग को लेकर बसवा तहसीलदार पिंकी गुर्जर को ज्ञापन सौपते लोग।

बांदीकुई ग्रामीण|तहसील मुख्यालय बसवा पर तीन माह से ठप पडी सफाई व्यवस्था को सुचारु कराने की मांग को लेकर मंगलवार को लोगों ने बसवा तहसीलदार पिंकी गुर्जर को ज्ञापन सौपा।

छात्रनेता राहुल शर्मा,विक्रम उपरेडा, अंकुर प्रजापत, सुरेश, राजेश सहित अन्य ने सौपे ज्ञापन में बताया कि तहसील मुख्यालय बसवा पर सफाई व्यवस्था का जिम्मा ग्राम पंचायत के पास हे। लेकिन पंचायत द्वार तीन माह से सफाई व्यवस्था को ठप कर रखा है। इससे कस्बे के प्रमुख बाजारों स गली मौहल्लों में कचरे के ढेर लगे हुए है। इससे उठ रही दुर्गध के कारण लोगों का रहना भी मुश्किल हो गया है। कई बार ग्राम पंचायत को अवगत कराने के बाद भी अभी तक सफाई व्यवस्था चालू नहीं हुई। उन्होंने तहसीलदार से शीघ्र कार्रवाई कर कस्बे में सफाई व्यवस्था को चालू कराने की मांग की है।

सफाई नहीं कराने पर आंदोलन की चेतावनी

बांदीकुई ग्रामीण |बसवा के गुल्लाना रोड स्थित नाले में लंबे समय से जमा कचरे की शीघ्र सफाई नहीं कराने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। लोगों ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा नाले की सफाई नहीं कराने से इसमें कचरा एकत्रित हो गया है। इससे गंदे पानी का निकास रुक गया दुर्गध उठने के कारण आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड रहा है। कई बार पंचायत में शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही नाले की सफाई नहीं कराई तो आंदोलन को मजबूर होना पडेगा।

खबरें और भी हैं...