बांदीकुई. गौड सनाढ्य ब्राह्मण सभा की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
बांदीकुई. गौड सनाढ्य ब्राह्मण सभा की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर जताया आभार
बांदीकुई|भक्ति आश्रम गोपाल बगीची पर गौड सनाढ्य ब्राह्मण सभा नगर अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन तिवाड़ी की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर सभा की ओर से मुख्यमंत्री का आभार जताया गया। संगठन के महामंत्री दिनेश व्यास ने बताया कि बैठक में अक्षय तृतीय पर बुधवार को गौड सनाढ्य ब्राह्मण सभा द्वारा सुबह आठ बजे भक्ति आश्रम गोपाल बगीची पर यज्ञ, हवन आयोजित कर भगवान परशुराम की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया।