भास्कर के जीतो 15 करोड़ योजना में बांदीकुई के भगवान को मिली स्कूटी
बांदीकुई | दैनिक भास्कर की जीतो 15 करोड़ योजना के विजेताओं को शुक्रवार को समारोह के बीच क्षेत्रीय विधायक डॉ. अलका सिंह के मुख्य आतिथ्य में भास्कर के बांदीकुई ब्यूरो कार्यालय में इनाम वितरण किए गए। इस दौरान बांदीकुई क्षेत्र के विजेताओं को स्कूटी, मोबाइल फोन, डिनर सैट, कंफोर्टर आदि सामान इनाम में दिया गया।
विधायक डॉ. अलका सिंह ने भास्कर समाचार पत्र वितरण के ऊषा न्यूज एजेंसी बांदीकुई के गौरव शुक्ला, कैलाश न्यूज एजेंसी बांदीकुई के पुरुषोत्तम विजय, आशा न्यूज एजेंसी बांदीकुई के शेखर शुक्ला, असरफ खान न्यूज एजेंसी ढिगारिया भीम के असरफ खान, एसएमडी जिला प्रभारी पप्पू लाल जागा, अनिल भट्ट संवाददाता, अतुल शर्मा संवाददाता, लोकेश पाठक, अनिल शर्मा, भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष सुमेरसिंह रलावता आदि की मौजूदगी में इनाम बांटी गई।
भास्कर ने पूरा किया सपना
भास्कर की जीतो 15 करोड़ योजना के अंतर्गत बांदीकुई के किशनपुरा गांव की झझ्झर की ढाणी निवासी भगवान सहाय सैनी को टीवीएस की जूपिटर जेडएक्स स्कूटी सौंपी गई। स्कूटी पाकर सैनी का चेहरा खिला उठा। इस दौरान सैनी ने कहा कि मेरा एवं मेरे परिवार का सपना था कि हमें ं स्कूटी मिले। मेरी एवं मेरे परिवार के इस सपने को आज भास्कर ने पूरा कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं 10 साल से पाठक का नियमित पाठक हूं। जब तक भास्कर नहीं पढ़ लेता तब तक मुझे चैन हीं नहीं मिलता।
किसी को मोबाइल तो किसी को कंफोर्टर
दैनिक भास्कर के बांदीकुई ब्यूरो कार्यालय में क्षेत्र के विजेताओं को पुरस्कार बांटे जा रहे हैं। शुक्रवार को समारोह के दौरान विजेताओं को स्कूटी सहित मोबाइल, कंफोर्टर, फ्लास्क, कैसरोल लंच बाक्स, हेयर किट, फूड कंटेनर आदि इनाम बांटी गई।
भास्कर की मंडे पॉजिटव पहल नई सोच
दैनिक भास्कर की जीतो 15 करोड़ योजना के इनाम वितरण समारोह में विधायक डॉ. अलका सिंह ने कहा कि भास्कर की मंडे पॉजिटिव पहल मीडिया जगत में नई सोच है। इस पहल ने पत्रकारिता एवं समाज के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान की है। क्षेत्रीय विधायक डॉ. अलका सिंह ने कहा कि दैनिक भास्कर ने जीतो 15 करोड़ की योजना फिर से शुरू की है। ऐसे में पाठक फिर से इस योजना का फायदा उठा सकते हैं।
बांदीकुई. भास्कर की जीतो 15 करोड योजना में विजेताओं को स्कूटी सहित अन्य पुरस्कार वितरित करती विधायक।