भाजपा की बैठक में अंबेडकर को याद किया
दौसा |अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक शुक्रवार शाम यशोधरा लाॅन में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन प्रभारी चंद्रशेखर ने कहा कि अंबेडकर ने पूरा जीवन भारत माता की सेवा में खपा दिया। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति विभिन्नता में एकता का दर्शन देती है। प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अंबेडकर ने सामाजिक समरसता के लिए काम किया। विधायक शंकर शर्मा, बांदीकुई विधायक अलका गुर्जर, सिकराय विधायक गीता वर्मा, महवा विधायक व संसदीय सचिव ओमप्रकाश हुड़ला ने भी अंबेडकर की जीवनी पर विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण शाहरा ने अतिथियों का स्वागत किया। महामंत्री राजेंद्र शर्मा, आलोक जैन, घनश्याम शर्मा, मुरारी धौंकरिया, तेजसिंह राजावत, युवामोर्चा अध्यक्ष विक्रम बंशीवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उर्मिला जोशी आदि थे।