अंधड़ से आम की फसल को नुकसान
अंधड़ व बादल की गर्जना से आम की फसल को नुकसान से बागवान की चिताएं बढ़ गई। बहरावंडा गांव में आम के काफी संख्या में बाग लगे हुए है। दो तीन दिन से मौसम में पलटने से आम में नुकसान हो रहा है। आम के अभी बाग व कच्चा शिशु फल लग रहा है। इसमें अंधड़ से झड़ जाते है। बिजली की गर्जना से नुकसान होता है।
जिससे बागवान परेशान है। बहरावंडा में आम के फसल के लिए आसपास के क्षेत्र में प्रसिद्ध है। बहरावंडा की देशी केरी को लोग लौजी व आचार के लिए दूर दूर से लेने के लिए आते है।
बिजली शिविर आज
बांदीकुई। प्रधानमंत्री उजाला योजना में शनिवार को मुकरपुरा के आंगनबाड़ी केंद्र पर सुबह साढ़े 9 बजे से शिविर आयोजित होगा। एईएन अनीश सेमुअल ने बताया कि शिविर वहां के लोगो को 500 रुपये में कनेक्शन मिलने के साथ 50 रुपए में एलईडी का वितरण किया जाएगा। साथ ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा।