महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह व शोभायात्रा कल
आदर्श प्रबंध समिति महात्मा ज्योतिबा फुले सामाजिक एवं शैक्षिक विकास संस्थान बांदीकुई के तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह व शोभायात्रा कार्यक्रम 15 अप्रैल को सैनी आदर्श पीजी कालेज बांदीकुई में आयोजित हाेगा। सुबह 11 बजे से आयोजित होने वाले समारोह में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी, कृषि मंत्री डॉ प्रभू लाल सैनी होंगे । अध्यक्षता पूर्व मंत्री रामकिशोर सैनी करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रुप में राजस्थान युवा बोर्ड अध्यक्ष भूपेंद्र सैनी, चौमू के पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी, रिटायर्ड आईएएस सत्यनारायणसिंह सैनी, आरएएस शैफाली कुशवाह, राजस्थान माली महासभा चेयरमैन ओंकार राम कच्छावा, बीकानेर पीसीसी सदस्य गोपाल गहलोत, सिकराय प्रधान बादाम सैनी, रैणी प्रधान अनिता सैनी,राजस्थान माली महासभा के संरक्षक बिरदीचंद सिंगोदिया सहित अन्य होंगे । इससे पहले सुबह 8 बजे नई सब्जी मंडी से शोभायात्रा निकाली जाएगी। समारोह में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।