पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केश कलियुग के राजा खाटू नरेश...

प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केश कलियुग के राजा खाटू नरेश...

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री श्याम जन उपयोगी सेवा संस्थान बांदीकुई के तत्वावधान में गुरुवार रात को बीएसएनएल आफिस के पीछे आयोजित जागरण में कलाकारों ने भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। जागरण की शुरुआत दिनेश गुढ़ा ने गणेश वंदना मेरे लाड़ले गणेश के साथ की। इसके बाद कमलेश तिवाड़ी व नवल घीया ने गुरु वंदना सुनाई। कलाकार रामवीर भुखमारिया ने खाटूश्याम जी के स्वरूप का चित्रण करते हुए प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केश कलयुग का राजा खाटू नरेश भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसी प्रकार कार्यक्रम में लक्ष्मीनारायण शर्मा, मीनू माकन, आशु गुप्ता, त्रिलोकचंद ने भी भजन सुनाए।

इस दौरान संस्थान के प्रकाश माठा, सुरेश तांबी, खंडेलवाल समाज के अध्यक्ष संतोष बड़ाया, कमलेश तमोलिया, सुशील भुखमारिया, सतीश यादव, विकास छाबड़ा आदि मौजूद थे।

डॉ. अंबेडकर जयंती मनाई
बांदीकुई ग्रामीण |गुढ़ाकटला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को कार्यक्रम हुआ। जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्याम भंडारी, राधेलाल बैरवा, कमलेश बैरवा, लालाराम बैरवा, दौलतराम मीना, दुर्गालाल बैरवा, ओमप्रकाश बड़गूजर, प्रवीण कुमार, मुंशी झुरावत आदि वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।

खबरें और भी हैं...