पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधिकारियों के नहीं आने से खफा जनप्रतिनिघियों ने पंस की साधारण सभा का किया बहिष्कार

अधिकारियों के नहीं आने से खफा जनप्रतिनिघियों ने पंस की साधारण सभा का किया बहिष्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महवा |पंचायत समिति सभागार में शुक्रवार को प्रधान मीणा खेमराज मीणा की अध्यक्षता में साधारण सभा की बैठक हुई। इसमें सर्वप्रथम गत बैठक में रखी गई समस्याओं के निस्तारण पर समीक्षा शुरू हुई। लेकिन बैठक में एसडीएम, जलदाय एईएन, सानिवि सहित अन्य विभागों के सक्षम अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों का गुस्सा फूट पड़ा। इस पर पंसस अशोक फुलमंडा ने अधिकारियों के बैठक में नहीं पहुंचने का मुद्दा उठाते हुए जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि साधारण सभा की बैठकों में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए पानी, बिजली सहित अन्य समस्याओं का अधिकारियों द्वारा समय पर निस्तारण नहीं किया जाता। ग्रामीण इलाकों में लोग बिजली पानी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

सूचना के बावजूद अधिकारी बैठकों में नहीं पहुंचते ओर न ही समय पर समस्याओं का निस्तारण हो पाता। फिर इन बैठकों का कोई औचित्य नहीं है। इसका समर्थन करते हुए अन्य जनप्रतिनिधियों ने बैठक के बहिष्कार का निर्णय लिया और सदन से बाहर आ गए। इस बीच प्रधान मीरा खेमराज मीणा ने भी साधारण सभा की बैठक में सक्षम अधिकारियों के नहीं पहुंचने व जनप्रतिनिधियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिए जाने पर खासी नाराजगी जताते हुए कहा कि साधारण सभा में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं को प्रमुखता से लेकर उनका निस्तारण सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में अनुपस्थित रहने वाले व आमजन की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेने वाले अधिकारियों के खिलाफ उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। इस बीच एसडीएम अजय आर्य सहित जलदाय व सानिवि के अधिकारी भी पंचायत समिति पहुंच गए। इधर पंचायत समिति सदस्यों ने बताया कि साधारण सभा की बैठक में अधिकारियों के नहीं पहुंचने के मामले को लेकर वे मुख्य सचिव से इसकी शिकायत करेंगे। इस अवसर पर विकास अधिकारी नाहर सिंह मीणा, तहसीलदार बृजेश मंगल, विद्युत सहायक अभियंता विजय परेवा, जलदाय सहायक अभियंता विकास मीणा, अतिरिक्त बीईओ हरि प्रसाद मीणा, पशु चिकित्सा अधिकारी कमल राम मीणा, पीओ जगराम मीना, सरपंच संघ अध्यक्ष मानसिंह मीणा, गहनोली सरपंच रूप सिंह सैनी, गगवाना सरपंच अशोक मीणा, पाखर सरपंच परसादी बेरवा, समलेटी सरपंच छुट्टन लाल मीना, पंचायत समिति सदस्य अशोक भंडपुरा, आलोक मीणा, ओमप्रकाश बेरवा, नेतराम मीणा, जिला परिषद सदस्य रकम सिंह मीणा सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

ग्रामीण शिक्षा पर ध्यान दें

बांदीकुई ग्रामीण| क्षेत्रीय विधायक डॉ. अलका सिंह ने कहा कि ग्रामीण शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। विधायक ने यह बात शुक्रवार को गुढा आशिकपुरा में विधायक कोटे की करीब पांच लाख रुपए की राशि से निर्मित सीसी रोड के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा से बालकों का विकास होता है और इससे देश आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा धार्मिक कार्यक्रमों से आपसी भाई चारा व धार्मिक ज्ञान बढ़ता है। समारोह में विधायक ने गुढ़ा से बिवाई ग्रेवल सड़क बनवाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर आभानेरी मंडल अध्यक्ष सुमेर सिंह रलावता, नगर अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन तिवाडी, महामंत्री धर्मेंद्र सिंह, ओमप्रकाश गुढा, पूर्व पार्षद राधेश्याम सैनी, पार्षद मदनलाल माल, पंसस ओमप्रकाश श्यालावास, सीताराम नुरपूर सहित अन्य मौजूद थे।

महवा.साधारण सभा की बैठक में अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर हंगामा करते जनप्रतिनिधि।

बांदीकुई ग्रामीण.गुढ़ा अशिकपुरा में सीसी रोड का शुभारंभ करती विधायक डॉ. अलका सिंह।

खबरें और भी हैं...