नरेगा कर्मचारियों का अर्द्धनग्न प्रदर्शन
बांदीकुई | नरेगा कर्मचारी संघ के बैनर तले नरेगा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को पंचायत समिति परिसर में अर्द्धनग्न प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए रोष जताया। साथ ही मांग पूरी नहीं होने तक हड़ताल व धरने का निर्णय लिया। पंचायतीराज कनिष्ठ लिपिक व एसएसआर भर्ती 2013 को पुन: आरम्भ करने की मांग को लेकर नरेगा कर्मचारी 15 दिन से हड़ताल पर चल रहे हैं। कर्मचारियों ने यहां पंचायत समिति परिसर में धरना भी शुरु कर रखा है। आंदोलन के चलते मंगलवार को कर्मचारियों ने यहां अर्द्धनग्न प्रदर्शन करते हुए मांगों को लेकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष पवन गुर्जर व ब्लाक अध्यक्ष बन्नाराम गुर्जर ने बताया कि मांगे पूरी नहीं होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।