पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हत्या के आरोपित को जेल भेजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हत्या के आरोपित को जेल भेजा

मंडावर|पुलिस ने हत्या के आरोपित को सोमवार को न्यायालय में पेश किया। जहां न्यायाधीश ने आरोपित को जेल भेजने के आदेश दिए। थाना प्रभारी अशोक झाझड़िया ने बताया कि ममेरे भाई की हत्या के आरोप में पुलिस रिमांड पर चल रहे हेमराज पुत्र बुधराम मीना निवासी पदमपुरा को न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायाधीश ने आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए। गौरतलब है कि 2 अप्रेल को बांदीकुई- आगरा रेल लाइन पर नीरजकुमार मीना निवासी निठार का शव मिला था। जिसे लेकर पुलिस द्वारा की गई जांच में नीरज की हत्या कर शव डाले जाने का मामला सामने आया था।

खबरें और भी हैं...