पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 720 फुट खुदाई, नहीं निकला एक बूंद पानी

720 फुट खुदाई, नहीं निकला एक बूंद पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई में गिरता भू जल स्तर क्षेत्र के लिए चिंता बन गया है। भू-जल वैज्ञानिक की रिर्पोट के बाद जलदाय विभाग ने यहां तीन ट्यूबवेल लगाने के लिए बोर खोदे लेकिन ये तीनों ही सूख निकले। इसमें से एक बोर तो करीब 720 फिट गहरा खोदने के बाद भी पानी की एक बूंद नहीं निकली। ऐसे में विभाग ने अब अन्य ट्यूबवेल लगाने के कार्य को फिलहाल रोक दिया है। पानी की गंभीर समस्या से परेशान शहर के लोगों को पेयजल मुहैया कराने के उद्देश्य से शहर के लिए स्वीकृत किए गए 14 ट्यूबवेल पर संकट के बादल छा गए है। हालात नहीं सुधरे तो पानी के लिए हालात और गंभीर बन जाएंगे।

बांदीकुई में लगातार भू जल स्तर गिरता जा रहा है। सर्दी हो या गर्मी लोगों को मीठा और शुद्ध पानी नसीब नहीं है। भीषण गर्मी मंे 8 से 10 दिन के अंतराल में एक बार पेयजल सप्लाई मिलने से परेशान शहर के लोगों को राहत की उम्मीद देने के लिए विभाग ने शहर के लिए गत दिनों 14 ट्यूबवेल स्वीकृत किए थे। (देखें पेज 15)

सूखे बोर बांदीकुई के लिए चिंता

जलदाय विभाग के एईएन राजेश शर्मा का कहना है कि हमने भू जल वैज्ञानिक की जांच में चिन्हित जगह पर भी बोर खोद गए। लेकिन ये सूखे निकले। ऐसे में यह बांदीकुई के लिए चिंता का विषय है। आगे ट्यूबवेल लगाने के कार्य को रोक दिया है। अब फिर से भू जल वैज्ञानिक की रिर्पोट लेने के बाद ही ट्यूबवेल खुदाई का काम शुरू होगा।

फैक्ट फाइल

बांदीकुई की आबादी

50 हजार

जलदाय उपभोक्ता 06 हजार

भूजल वैज्ञानिक बोले हमने तो बेहतर जगह चुनी थी

भू जल भौतिक सर्वे कराने के उपरांत टीम के साथ हमने बेहतर से बेहतर जगह चिन्हित की थी कि यहां पानी उचित मात्रा में मिलेगा। वैसे अभी तक हमें जलदाय विभाग से पानी नहीं मिलने बाबत लिखित में सूचना नहीं मिली है लेकिन मौखिक रूप से जरूर जानकारी मिली है कि पानी नहीं मिला। बांदीकुई प्ले कंकर का एरिया है। ऐसे एरिये में पानी की मात्रा कम ही होती है। -सुभाष शर्मा, भू-जल वैज्ञानिक, जयपुर

शहर में नए ट्यूबवेल लगाने का काम रोका

भूजल वैज्ञानिक की रिपोर्ट ही फेल

पेयजल सप्लाई 8 से 10 दिन वो भी खारा

टीडीएस की मात्रा 2500 से 3000

गिरते भू जल स्तर को लेकर हो चुका हवाई सर्वे

वर्तमान में 120 से 125 टैंकरों से पानी की खरीद

खबरें और भी हैं...