बांदीकुई ग्रामीण|अगावली में श्रीमद भागवत कथा को लेकर सोमवार को गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का कई जगह स्वागत हुआ।
रायपुरा से शुरु हुई कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई निकली। यात्रा का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान यात्रा में रमेश कुमार, शिवदयाल शर्मा, सुरेंद्र भारद्वाज, अविनाश भारद्वाज, युवा किसान नेता भवानीशंकर भारद्वाज, करनावर सरपंच लड्डो देवी सहित अन्य मौजूद थे। भागवत कथा का समापन 28 मई को होगा। इस दौरान कथा वाचक पंडित अनमोल कृष्ण महाराज कथा सुनाएगें।