बरसात का पानी रोकने के लिए सांसद ने योजना भेजी, गेंद सरकार के पाले में
बांदीकुई ग्रामीण| राज्य सभा सांसद डॉ किरोडीलाल मीना ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल समस्या का स्थाई समाधान हो इसके लिए वे केंद्र सरकार के पास पूरा प्रयास करेगें। राज्य सभा सांसद डॉ मीना ने यह बात सोमवार को ढिगारिया कपूर में श्रीमद भागवत कथा के दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कोटा से धौलपुर करीब 210 किलोमीटर के क्षेत्र में बरसात का पान व्यर्थ बहकर यमुना में जाता है और यहां से समुद्र में चला जाता है। यह हमारे लिए कोई काम नहीं आता है। हमारे द्वारा इस पानी का लाभ लेने के लिए राज्य व केंद्र सरकार को एक योजना बनाकर सौपी गई है।