सर्वोदय क्लब के तत्वावधान में यहां गोपाल बगीची के समीप चल रही राज्यस्तरीय शूटिंगबाल चैंपियनशिप में सर्वोदय क्लब बांदीकुई की टीम ने जयपुर की टीम को हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा कर लिया।
यहां खेले गए फाइनल मुकाबले में सर्वोदय क्लब बांदीकुई की टीम ने जयपुर की टीम को 15-12, 15-13 से हराकर प्रतियोगिता जीती।
समापन समारोह में पहुंचे राजस्थान युवा बोर्ड चेयरमैन भूपेंद्र सैनी ने कहा कि प्रतियोगिता व खेलों में हार-जीत चलती रहती है। कार्यक्रम में नगरपालिका उपाध्यक्ष मनोज जैमन, पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण अगावली, राजस्थान शूटिंगबाल संघ के संभाग सचिव मधुलाल प्रजापति, दौसा शूटिंगबाल संघ के संरक्षक कैलाश बैंसला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक पटेल, रामस्वरूप गुर्जर, सचिव सुनील बैंसला, क्लब के अध्यक्ष हुकमचंद सैनी, नरेश शर्मा, सीताराम मीना, जयकिशोर मीना सहित अन्य मौजूद रहे। विजेता व उपविजेता टीमों को अतिथियों ने पुरस्कार वितरित किए।