पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कॉलेज से परीक्षा देकर घर लौट रही विवाहिता से सामूहिक ज्यादती

कॉलेज से परीक्षा देकर घर लौट रही विवाहिता से सामूहिक ज्यादती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई | कालेज से परीक्षा देकर घर लौट रही एक विवाहिता के साथ दो युवकों द्वारा ज्यादती करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने घटना के 22 दिन बाद बांदीकुई पुलिस थाने में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि गुर्जर सीमला निवासी एक विवाहिता ने मामला दर्ज कराया कि मैं 24 अप्रैल को बांदीकुई के राजेश पायलट राजकीय कालेज से बीए फाइनल की परीक्षा देकर सुबह घर लौट रही थी। इस दौरान आरोपी सुमेर गुर्जर निवासी गुर्जर सीमला ने फोन किया कि मैं मिलने के लिए आया हूं। इसके बाद बसवा रोड अंबेडकर तिराहे के पास आरोपी सुमेर व उसके मामा का लड़का हरि गुर्जर निवासी सोनाड़ी आया और पीड़िता को जबरन बाइक पर बैठाकर भांडेडा ले गए। आरोपियों ने कमरों में उसके साथ बारी बारी से ज्यादती की और फोटो भी खेंच लिए। दोनों ने धमकी दी कि यदि किसी को कुछ बताया तो ये फोटो वाट्स अप व यूट्यूब पर डाल देंगे। घटना की जानकारी पीडि़ता ने अपने पति को दी। इसके बाद सोमवार शाम को पीडि़ता ने दो आरोपियों के खिलाफ ज्यादती का मामला दर्ज कराया।

खबरें और भी हैं...