ढिगारिया कपूर में भागवत समापन पर जीमी प्रसादी
बांदीकुई ग्रामीण|ढिगारिया कपूर की भीलोकी ढाणी में चल रही श्रीमद भागवत कथा के समापन पर सोमवारको 17 गांवों के लोगों ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। यहां चल रही श्रीमदभागवत कथा का समापन पूर्णाहूति के साथ हुआ। पूर्णाहूति में बडी संख्या में लोगों ने भाग लिया। भागवत समापन कार्यक्रम में दिनभर बडी संख्या में लोग मौजूद रहे। समापन समारोह में पहुंची राजगढ़ विधायक गोलमा देवी ने कहा कि इस प्रकारके आयोजनों से लोगों में भाईचारे की भावना विकसित होती है। ऐसे में इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए। इस अवसर पर कानजी पटेल, काड़या पटेल, कल्याण सहाय, मेघराम, मुरारीलाल, धर्मेंद्र, राधेलाल सहित अन्य मौजूद थे। इस दौरान आयोजित हुए भंडारे में ढिगारिया भीम, कपूर, झूथाहेडा खुर्द, बैजूपाडा, कंचनपुरा,कोठीन, निहालपुरा, अलियापाडा, भेदाडी, पातरखेडा, ढेर, अलीपुर सहित अन्य गांवों के करीब10 हजार से अधिक लोगों ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। भंडारे में आयोजकों द्वारा प्रसादी बनाने में 17 बोरी चीनी , 40 पीपे देशी घी व 32 मण आटे का उपयोग किया गया। भंडारा देर शाम तक चला। बडी संख्या में लोग प्रसादी ग्रहण करने पहुंचे।