पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महवा में तूफान ने फिर मचाई तबाही गिरे दर्जनों पेड़

महवा में तूफान ने फिर मचाई तबाही गिरे दर्जनों पेड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महवा|उपखंड क्षेत्र में मंगलवार साय एक बार फिर आए तूफान में करीब चार दर्जन अधिक पेड व विद्युत पोल धराशायी हो गए। जबकि टीन टप्पर उड़ते नजर आए। जगह जगह विद्युत पोल व पेड़ों के टूटने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी वही पेड़ गिरने से कई गांवो के रास्ते अवरुद्ध हो गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार एक साथ आए तेज तूफान से गगवाना, बालाहेड़ी, पीपलखेड़ा, पाटोली, मालीवास, घाटा भाभर, गवारकी, हुड़ला, महवा रामगढ़, महवा सहित अनेक गांव में आधे दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मर, करीब 4 दर्जन से अधिक पेड़ व विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए। जगह-जगह विद्युत पोल के छतिग्रस्त होने व फाल्ट आने के कारण कई गांवो में विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी। तूफान से टीन टप्पर उड़ने व जगह-जगह पेड़ व विद्युत पोल गिरने के चलते लोग छुपने की जगह तलाशते रहे। ऐसे में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जगह जगह पेड़ों के धराशाही होने व टीन टप्पर उड़ने से लोगों को भारी परेशानी हुई। जिनकी चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। तेज अंधड़ बीच हुई बारिश से तेज गर्मी में तापमान में काफी गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली।

उपखंड क्षेत्र में तूफान से हुए नुकसान वाले गावों को चिन्हित कर वहा टीमें भेजकर रिपोर्ट मंगवाई जाएगी। -अजय आर्य, उपखंड अधिकारी महवा

दौसा में धूलभरी आंधी के बाद देर रात बारिश, पारा लुढ़का

बांदीकुई. तूफान की रफ्तार के सामने शहर के बसवा रोड पर लगी हाइमास्ट लाइट ही गिर गई।

बालाहेड़ी. तेज अंधड़ से पाटोल गिरने क्षतिग्रस्त वाहन।

गगवाना में अनेक परिवार हुए बेघर

मंगलवार को क्षेत्र में आए तूफान में सर्वाधिक नुकसान ग्राम पंचायत गगवाना व बालाहेड़ी ग्राम पंचायत क्षेत्र में हुआ जहां कई घरों की पाटोल टूटकर पट्टियां चूर चूर व अनेक छप्परपोश धराशाई हो गए। इससे अनेक परिवार बेघर हो गए। तूफान में मंगलवार को रामसहाय पटेल, छीतरमल मल मीणा, बेवा लाली बेरवा, राजेंद्र बेरवा की पाटोल, घरो की पटिया वह छप्परपोश धराशाई हो गई जिससे कई परिवारों के सामने बेघर होने की नौबत आ गई। इधर गगवाना सरपंच अशोक मीणा ने पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

दर्जनों वाहन हुए क्षतिग्रस्त

मंगलवार रात एक साथ आए तेज तूफान से जगह-जगह पेड़, ट्रांसफार्मर, विद्युत पोल, पाटोल, पट्टियां, टीन टप्पर गिरने से उनके आस पास खड़े दुपहिया व चौपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

बालाहेड़ी. तूफान से गिरा विद्युत पोल व ट्रांसफार्मर।

बांदीकुई में पेड़-बिजली के पोल उखड़े, रास्ते अवरुद्ध, बिजली-पानी को तरसे लोग

रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़ तो चालक ने इमरजेंसी ब्रेक से रोकी ट्रेन

अलवर से बांदीकुई की ओर आ रही थैरथल-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के चालक धारासिंह ने बताया धोली गुमटी रेलवे क्रासिंग निकलते ही अचानक एक पेड़ होम सिगनल के पास ट्रैक पर आ गिरा। मौके की नजाकत को देख मैंने तुरंत ट्रेन के इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया। मैंने यात्रियों के सहयोग से पेड़ को हटाकर ट्रेन स्टार्ट की तो पता चला कि गुढा रोड रेलवे क्रासिंग के पास एक पेड़ और गिरा है। रेलवे को सूचना देकर पेड को हटवाया। इस कारण ट्रेन 20 मिनट तक मैन रेलवे ट्रैक पर खड़ी रही।

बिना टिकट यात्री करने को मजबूर हुए यात्री

रेलवे की टिकट विंडो एवं रिजर्वेशन विंडो की छत उड़ जाने के कारण टिकट बांटने का काम ठप हो गया। चाह कर भी यात्री टिकट नहीं खरीद पाए। इसी दौरान थैरथल-जयपुर ट्रेन भी स्टेशन पर आ गई। मजबूरन यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करने को मजबूर होना पड़ा। देर रात तक इस विंडो से टिकट वितरण काम चालू नहीं हो पाया। प्रथम प्रवेशद्वार पर एक विंडो से टिकट वितरण हो सके।

बांदीकुई. मैनलाइन का पोल टूटकर लाइन सहित पेड़ टिक गया।

लाइट गिरी तो जान बचाकर भागे लोग

शहर के बसवा रोड तिराहे पर लगी करीब 30 फुट ऊंची हाइ मास्ट लाइट ही हवा का दबाव झेल नहीं पाई और सड़क पर आ गिरी। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ठेले वाले एवं दुकानदार घबरा गए। आसपास बरसात से बचाव के लिए खड़े लोग जान बचाकर भागे।

जेईएन सहित 23 कर्मचारी जुटे राहत कार्य में

बदहाल हुई बिजली सिस्टम को जल्दी से जल्दी बहाल करने के लिए जेईएन एमसी मीना के नेतृत्व में बिजली निगम 23 कर्मचारियों की टीम जुटी रही। रात 9:00बजे बाद बिजली चालू हो पाई।

पजड़ से उखड गए पेड

बालाहेड़ी अंधड़ से गिरा छप्परपोश

उखड़ गए 9 बिजली के पोल -20 हरे पेड़

10 मिनट की तूफानी हवाओं ने इतना तांडव किया कि शहर में 9 बिजली के पोल एवं करीब 20 पेड जड़ से उखड़ कर सड़कों पर आ गिरे। भगवान का शुक्रिया रहा कि कोई जनहानि नहीं हुई। दोपहर 3:30 बजे तूफानी की शुरूआत के साथ गुल हुई बिजली व्यवस्था समाचार लिखे जाने तक रात 9:00 सुचारू नहीं हो पाई। शहर के सिकंदरा रोड पर कई पोल उखड़ कर लाइन सहित पेड के सहारे अट गए। बच्छी का बास को जाने वाले रास्ते पर पेड़ गिरने से रास्ता ही बंद हो गया।

बरसात का साथ चने के समान गिरे ओले

सिर्फ हवा के तूफान का ही मंजर नहीं बरपा। इस दौरान बरसात के साथ चने के समान आकार के ओले की बौछारे भी आई। कई जगह पानी भर गया। कई जगह चद्दरें उड़ जाने से मवेशी घायल हो गए।

आज नहीं होगी पेयजल सप्लाई

तूफान के कारण बिजली सिस्टम फेल की वजह से बुधवार को शहर में होने वाली पेयजल सप्लाई नहीं होगी। एईएन राजेश शर्मा ने बताया कि आज बडियाल रोड सहित अन्य जोन में होने वाली सप्लाई नहीं होगी।

खबरें और भी हैं...