इंद्रजीत शर्मा को डॉक्टरेट की उपाधि
दौसा |इम्पल्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के डायरेक्टर इंद्रजीत शर्मा को महाराज विनायक ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने वनस्पति विज्ञान विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की है। यह उपाधि उनके शोध ए स्टडी ऑफ द इंटीफंगल एक्टिविटीज ऑफ वीटल लीफ पर प्रदान की है। शर्मा ने शोध कार्य डॉ.मुकेश शर्मा के निर्देशन में किया।
शोभना महिला गुर्जर महासभा की प्रदेशाध्यक्ष
दौसा |अखिल भारतीय महिला गुर्जर महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष शील धाभाई ने दौसा की पूर्व प्रधान शोभना गुर्जर को महासभा की प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है।
तिवाड़ी ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष मनोनीत
बांदीकुई |अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष पंकज डगडगा ने सुजान पाड़ा निवासी त्रिलोक तिवाड़ी को बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मनोनीत किया है। साथ ही उन्हें कार्यकारिणी गठित करने के भी निर्देश दिए हैं। तिवाड़ी को अध्यक्ष मनोनीत होने पर समाज के लोगों ने खुशी जताई है।
गौड़ तहसील अध्यक्ष मनोनीत
दौसा |शराब मुक्त राजस्थान के जिलाध्यक्ष राजकुमार चतुर्वेदी ने राजेश गौड़ को सिकराय तहसील अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।