पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लालसोट में 48 लाख रुपए की लागत से बनेगा अंबेडकर भवन

लालसोट में 48 लाख रुपए की लागत से बनेगा अंबेडकर भवन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लालसोट |उपखंड मुख्यालय पर मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत लालसोट में 48 लाख रुपए की लागत से अंबेडकर भवन भवन का निर्माण होगा। शनिवार को पूर्व मंत्री वीरेंद्र मीणा नगर पालिका चेयरमैन जगदीश प्रसाद सैनी वाइस चेयरमैन पुरुषोत्तम जोशी सहित अन्य अतिथियों ने भवन की वेद मंत्रों के साथ आधारशिला रखकर काम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री वीरेंद्र मीणा ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार द्वारा बजट में की गई घोषणाओं की क्रियान्विति त्वरित गति के साथ की जा रही है। ताकि लोगों को सरकार की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिले । उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को 50 हजार तक के लोन माफी करने की घोषणा की है जिसके आदेश जारी हो चुके हैं तथा किसानों को राहत देने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है । चेयरमैन जगदीश प्रसाद सैनी ने बताया कि 48 लाख रुपए की लागत से बनने वाला अंबेडकर भवन 31 अगस्त तक तैयार हो जाएगा । उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा हो । इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार मीणा ने अंबेडकर भवन निर्माण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर पार्षद विजय गुर्जर, कैलाश साहू ,शानू शर्मा, पार्षद कमलेश सैनी एडवोकेट सहित अनेको लोग मौजूद थे। इसी तरह शिवसिंहपुरा ग्राम में भी भाजपा दौलतपुरा मंडल द्वारा अंबेडकर जयंती मनाई गई त्रिलोक चंद शर्मा सहित अन्य लोगों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।

विकास में आमजन का सहयोग जरूरी
बांदीकुई |क्षेत्रीय विधायक डॉ. अलका सिंह ने कहा कि विकास में सभी का सहयोग जरूरी है। विधायक डॉ. अलका सिंह ने यह बात शनिवार को कुटी में 65 लाख रुपए की लागत से बनने वाले अंबेडकर भवन, विधायक कोष से चार लाख रुपए की लागत से बनने वाले महिला स्नानागार के शिलान्यास, गांधी पार्क में सार्वजनिक शौचालय के उद्घाटन तथा नगरपालिका में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत नए उपकरण व मशीनों के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में समानता के आधार पर विकास कार्य करवाए हैं। उन्होंने डॉ. अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि हमें डॉ. साब के बताए मार्ग पर चलकर आगे बढ़ना चाहिए।

नगरपालिका चेयरमैन लक्ष्मी जायसवाल ने कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों को जीवन में अपनाएं । इस दौरान विधायक डॉ. अलका सिंह व चेयरमैन लक्ष्मी जायसवाल ने अनावरण पट्टिका का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में पालिका उपाध्यक्ष मनोज जैमन, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमेरसिंह रलावता, जिला उपाध्यक्ष कैलाश पारीक, महामंत्री रामविलास मरियाड़ा, पार्षद अभय शंकर विजय, बबलू पंडित, मुकेश माल, गिर्राज सैनी, जगमोहन तंवर, राधामोहन डंगायच, होशियार सिंह कर्दम, रामकरण बैरवा सहित अन्य मौजूद थे।

लालसोट
बांदीकुई
खबरें और भी हैं...