अंबेडकर विचार और कर्मों से बने महान
सांसद हरीश चंद्र मीणा ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर विचार और कर्मों से महापुरुष बने थे। उन्होंने संविधान वर्ग विशेष के लिए नहीं देश के लिए बनाया है। सांसद शनिवार को ग्राम लांका में सांसद कोष से निर्मित डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन के लोकार्पण पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। अंबेडकर की किसी जाति या व्यक्ति से तुलना करना ठीक नहीं है। उन्होंने ग्रामीणों को आगाह किया कि अधिकारों की लड़ाई लड़नी चाहिए, लेकिन वह संवैधानिक दायरे में होनी चाहिए। जीएसएस बहरावंडा के अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, एसटी प्रकोष्ठ के नेता गिर्राज डोलिका, मोहन टोरडा, सरपंच पूरणमल बैरवा आदि मौजूद रहे।
बांदीकुई |शहर के कोर्ट तिराहे पर स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान समिति अध्यक्ष प्रहलाद धवन, सरपंच अनिल नागर, युवा बैरवा महासभा के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप नागर, जयसिंह बैरवा, पूर्व पालिकाध्यक्ष चंद्रमोहन आकोदिया मौजूद थे। आशापुरा में समाजसेवी ललित रायपुरा, पार्षद महेंद्र जारवाल, रिंकू जारवाल, पंस सदस्य दौलतराम मीना, दिलीप बैरवा, राजकुमार महुखेड़ा, सुमित गोठवाल, रवि कुंडारा ने जयंती मनाई। एबीवीपी की ओर से कार्यकर्ताओं ने जयंती मनाई। मंत्री अमित सैनी, राहुल महावर, बाबूलाल, कृष्णकांत, राहुल शर्मा, मनीष, योगेश गोठवाल, अजय शर्मा, पवन महावर मौजूद थे।
सिकराय|कस्बे के हिंगलाज माता मंदिर के समीप दलित आदिवासी एकता मंच सिकराय की ओर से जयंती समारोह एवं पद दंगल कार्यक्रम हुआ। पंचायत समिति कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बीडीओ मेघराम मीना, पंचायत प्रसार अधिकारी ओमप्रकाश मीना, स्वच्छता ब्लॉक समन्वयक विजेंद्र सिंह, अंबालाल शर्मा, अनिल मीना सहित ग्रामीणों ने डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए।
गीजगढ़| डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान भायुमो के जिलाध्यक्ष विक्रम बंशीवाल, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवीसिंह दौसा, भाजपा जिला मंत्री प्रहलाद शास्त्री, घूमणा सरपंच दयाराम मीना, कमलेश सैनी, सुखपाल बैरवा, तेजपाल बैरवा, रामस्वरूप बैरवा, विक्की बैरवा, सूरज बैरवा आदि मौजूद थे। ग्राम पंचायत कालाखो- अंबाडी में विधायक गीता वर्मा ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। सरपंच राधा मीना, बूथ विस्तारक योगेश सैनी, विपिन घूमणा, विक्रम मीना, जगमोहन मीना, रामअवतार कसाना आदि मौजूद रहे।
सिकंदरा। भाजपा की ओर से रायपुरा में डॉ. अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस दौरान विधायक गीता वर्मा, मंडल अध्यक्ष रामअवतार कसाना, महामंत्री विनोद रायपुरा, विपिन घूमणा, हंसराज सिहं राजपूत, महावीर जैमन, नवलकिशोर सैंहणा मौजूद थे।
बाइक रैली निकाली
मंडावर |कस्बे सहित अनेक स्थानों पर शनिवार को अंबेडकर की जयंती मनाई गई। अंबेडकर विचार मंच के तत्वावधान में बाइक रैली निकाली गई। कांग्रेसियों व बैरवा समाज के लोगों द्वारा भी अंबेडकर जयंती मनाई गई। पीसीसी सदस्य रामनिवास गोयल, जिपस रोशन हवलदार, पंसस अशोक भंडपुरा, यादराम मीना, परशुराम सहित अनेक लोगों ने विचार प्रकट किए। मंडावर ग्राम पंचायत में भी अंबेडकर जयंती मनाई गई। जहां नायब तहसीलदार प्रकाशचंद मीना, सरपंच कुसुमलता, गिरदावर ओमप्रकाश सहित अनेक लोगों ने तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इसी प्रकार ग्राम पाखर में भी अंबेडकर जयंती मनाई गई।
लालसोट| उपखंड मुख्यालय पर खंडेलवाल धर्मशाला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई । इस अवसर पर राज्य के पूर्व खाद्य मंत्री परसादी लाल मीणा, पीसीसी सदस्य रामविलास शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद राडा, राजेश जमात, डॉक्टर मोहन लाल मीणा, पूर्व एडिशनल एसपी राम किशोर मीणा, राम भजन मीणा, शंकर लाल, मुरारीलाल शर्मा आदि ने अंबेडकर की जीवनी पर विचार रखे ।
इस अवसर पर महावर समाज के नेता मुन्ना लाल महावर, पूर्व चेयरमैन दिनेश मिश्र,पूर्व सरपंच नरेंद्र जांगिड़ ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जगदीश प्रसाद,पूर्व पार्षद रमेश खटीक ,रामजीलाल टेलर, नाथू लाल पटेल ने संबोधित किया । इस अवसर पर बशीर खान चंद्रशेखर जांगिड़ रमेश जांगिड़ आनंदी लाल मीणा नगर अध्यक्ष राजेंद्र कुमार पांखला,सुदीप मिश्रा,पूर्व वायस चेयरमैन हीरा लाल माली मौजूद थे।
कांग्रेस ने मनाई जयंती
बांदीकुई| कांग्रेस की ओर से शनिवार को गांधी पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती ब्लॉक अध्यक्ष पूरणमल शर्मा की अध्यक्षता व पीसीसी महासचिव जीआर खटाना के सानिध्य में मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस नेता पंडित अंबिकेश्वर शर्मा, नगर अध्यक्ष रामकिशन बैरवा, नगरपालिका अध्यक्ष लक्ष्मी जायसवाल, प्रधान सीमा मीना, नगरपालिका वाइस चेयरमैन मनोज जैमन, पार्षद बनवारी लाल बैरवा, रतन सिंह पटेल, रामकरण बैरवा, आईटी सैल जिला संयोजक नरेन्द्र सिंह बैंसला, जयसिंह बैरवा, आरडी बैरवा, मथुरेश बिहारी सोमवंशी, ओमप्रकाश जाखड़, एससी प्रकोठ के जिलाध्यक्ष बहादुर बैरवा, महासचिव लालाराम बैरवा, ओबीसी प्रकोठ के विश्राम नूरपुर, पंसस अनिल खटाना, हीरालाल चौधरी, समाज सेवी गौतम सेठी, हरगोविंद मीना, ऋषि फतेहपुरिया, नादान सिंह मीना मौजूद थे।
दुब्बी
गीजगढ़
लालसोट
बांदीकुई