आरोपितों को फांसी की सजा के लिए युवक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
कार्यालय संवाददाता | बांदीकुई
कठुआ में 8 वर्षीय बालिका से ज्यादती व मर्डर तथा उन्नाव में हुए ज्यादती एवं पीड़ित के पिता की पुलिस कस्टडी में हुई मौत को लेकर शनिवार को युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश युवक कांग्रेस सचिव चतरसिंह बासड़ा के नेतृत्व में एसडीएम चिम्मनलाल मीना को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि ऐसे मामलों में फांसी की सजा का प्रावधान किया जाना चाहिए। जिससे ऐसे अमानवीय कृत्यों की पुनरावृत्ति न हो पाए। इस दौरान कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के महासचिव सुनील बैंसला, युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष हनुमान भांडेडा, वरिष्ठ महासचिव हिम्मत सिंह रलावता, एडवोकेट अनिल पोसवाल, धर्मसिंह आर्य, हरिओम मीना, महेंद्र करौली, अर्जुन सोनी, ईश्वर कसाना, कृष्णावतार शर्मा, राजू गुर्जर, महेश आदि थे।
कैंडल जलाकर रखा मौन
बांदीकुई | अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा की ओर से कार्यकर्ताओं ने तहसील अध्यक्ष नीरू दड़गस की अध्यक्षता में जम्मू कश्मीर के कठुआ में एक बालिका के साथ ज्यादती के मामले में कैंडल जलाकर मौन रखा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को फांसी की मांग रखी। इस दौरान तहसील उपाध्यक्ष टीकम बैंसला, सचिन मोनाबास, समुंद्रसिंह सहित अन्य मौजूद थे।
बांदीकुई. एसडीएम को ज्ञापन सौंपते युवक कांग्रेस पदाधिकारी।