गोलाड़ा में भंडारे के साथ सत्संग का समापन(बांदीकुई ग्रामीण ) बाबाजी का बास गोलाड़ा में आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का समापन गुरुवार को भंडारे के साथ हुआ। यहां चल रहे कार्यक्रम में ओमचेतन महाराज गिरधरपुरा,राधीकानंद महाराज आगरा,दिव्यानंद महाराज बांदीकुई, सुरेशानंद महाराज धौलपुर,धर्मानंद महाराज कैलाई व साध्वी मीरा बाई मेंहदीपुर बालाजी ने यहां प्रवचन दिए। इस दौरान संतों ने श्रद्धालुओं को भाईचारा की भावना से रहने, दीन हीन की सेवा करने सहित अन्य जानकारी दी।