पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम जयंती महोत्सव के लिए बांटे पीले चावल

परशुराम जयंती महोत्सव के लिए बांटे पीले चावल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई ग्रामीण |सर्व ब्राह्मण समाज बसवा द्वारा 20 मई को बसवा में मनाई जाने वाली भगवान परशुराम जयंती महोत्सव को लेकर बुधवार को कस्बे में समाज के लोगों ने घर-घर जाकर पीले चावल बांटे। इस दौरान समाज के अध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, समाजसेवी एडवोकेट विष्णुदत्त शर्मा, बद्रीप्रसाद सोडिया,मनोहर सोडिया,गोपाल टिक्कीवाल, जितेंद्र नारद, किशन महंत, राधेश्याम सोडिया, जगदीश बंदावला, सीताराम सुदामा, मोहन बदावला सहित अन्य ने हाथी वाली ढाणी, पिरोत ढाणी,बंदावला ढाणी, अगावली, रायपुरा, टिक्कीवाल सहित अन्य जगह घर-घर जाकर समाज के लोगों से संपर्क किया तथा जयंती महोत्सव अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। महोत्सव में सुबह कल्याणजी महाराज मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी।

खबरें और भी हैं...