पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलश यात्रा में महिलाओं ने गाए मंगल गीत

कलश यात्रा में महिलाओं ने गाए मंगल गीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम बहरावंडा में बाई का बाग स्थित ओमकारेश्वर महादेव मंदिर पर गुरुवार को श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई। प्रधान बदाम देवी सैनी व सरपंच मुकेश नायक ने झंडा पूजन कर रवाना किया। पूर्व प्रधान लटूरमल सैनी ने बताया कि कलश यात्रा जगदीश महाराज के मंदिर से गाजे बाजे के साथ रवाना हुई। महिलाओं ने मंगलाचार गाए। यात्रा का ग्रामीणों की ओर से जगह जगह स्वागत किया गया। कथा स्थल पूजा अर्चना के बाद कथा वाचक योगेश्वर दास शास्त्री की ओर से राजा परीक्षित की कथा सुनाई इस अवसर पर भाजपा के सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बाबूलाल सैनी, पूर्व सरपंच मोहन लाल सैनी, रंग लाल मीणा, रामराज गुर्जर, रूपनारायण गुप्ता टीपू राम सैनी, जैना राम सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

मंडावर |ग्राम उकरूंद में गुरुवार को प्रारंभ हुई रामकथा व रामलीला के आयोजन को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। रामकथा स्थल पर कथा शुभारंभ को लेकर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एकत्रित हुए। जहां रामकथा आचार्य पवन शरण के सान्निध्य में विधिवत कलश यात्रा शुरू हुई। कलशयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। महिलाएं इस दौरान सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए निकली। इसके बाद रामकथा आचार्य ने कथा शुभारंभ करते हुए अनेक प्रसंग सुनाए। इस अवसर पर सरपंच पप्पी देवी, पूर्व सरपंच रामसिंह, जगमोहन मीना, काडूराम मीना, रोशन मीना, खुशीराम, भगवान सहाय, चांदूराम, यादराम, धर्मीराम व सुगरसिंह मीना सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

देवालयों मंे की पूजा

कोलवा| कोलवा की अस्सी बीघा वाली ढाणी में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर गुरुवार को बैंडबाजों के साथ कलशयात्रा निकाली गई। गांव के ठाकुरजी मंदिर से 108 कलशों की यात्रा बैंडबाजों के बीच रवाना हुई। यात्रा में महिलाएं सिरों पर मंगल कलश लिए भजन गाती हुई चल रही थी तथा पुरुष श्रद्धालु भगवान के जयघोष लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा करीब 10 किमी क्षेत्र में पड़ने वाले सभी देवालयों में पूजा अर्चना के साथ निकली। कार्यक्रम का समापन 24 मई को हवन, यज्ञ व भंडारे के साथ होगा। इस दौरान रामसहाय, सेडूमल, सांवल राम, कैलाश, शिंभु दयाल, कन्हैयालाल, रामहेत, कमलेश मीना सहित अन्य मौजूद थे।

दौसा ग्रामीण । ग्राम आमटेड़ा में नव दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई । सीताराम जी महाराज के मंदिर से झण्डा पूजन के बाद कलश यात्रा रवाना हुई । कलश यात्रा में महिलाएं रंग बिरंगे परिधान पहनकर मंगल गीत गाते हुए नाचते गाते चल रही थी । कस्बे की परिक्रमा के बाद श्रद्वालु कथा स्थल पर पहुंचे । इसके पश्चात भागवताचार्य मनमोहन तिवाड़ी ने कहा कि भगवान प्रेम के भूखे होते है । उन्होंने कहा कि प्रेम से वशीभूत होकर भगवान ने दुर्योधन के मेवों को त्यागकर विदुर के घर कंद मूल फल खाए । उन्होंने कहा कि इस कलिकाल में मनुष्य को मात्र भगवान की तरफ लगन लगाने से सहज में ही कल्याण हो जाता है ।

कलश यात्रा आज

बांदीकुई ग्रामीण | गुल्लाना में आयोजित किए जा रहे श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं भौमियाजी महाराज के मेले व पद दंगल कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली जाएगी। युवा नेता सुखराम लांगड़ी ने बताया कि ज्ञान यज्ञ का समापन 25 मई को पूर्णाहुति व भंडारे के साथ होगा।

मंडावर. उकरुंद गांव में रामकथा शुभारंभ पर कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।

दुब्बी. कलश यात्रा को रवाना करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...