पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सब जूनियर प्रतियोगिता में दौसा जिला मुक्केबाजी टीम को मिले 9 पदक

सब जूनियर प्रतियोगिता में दौसा जिला मुक्केबाजी टीम को मिले 9 पदक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सब जूनियर प्रतियोगिता में दौसा जिला मुक्केबाजी टीम को मिले 9 पदक

बांदीकुई |कोटा में आयोजित हुई 34वीं राज्य सब जूनियर छात्र व छात्रा मुक्केबाजी प्रतियोगिता में दौसा जिला मुक्केबाजी टीम ने 9 पदक प्राप्त किए हैं। जिला मुक्केबाजी संघ सचिव धीरेंद्र सिंह जाट ने बताया कि टीम में मोहित चौधरी, शिवम,हर्ष चौधरी,केशव सैनी ने स्वर्ण, रिषि सैनी, वंशिका,नैना सैनी, तनिष्का सैनी ने रजत व राेहित ने कांस्य पदक प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों का संघ के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, आरके चतुर्वेदी, विनीत ने स्वागत किया।

क्रिकेट प्रतियोगिता में हिंडौन 5 विकेट से जीता

बांदीकुई ग्रामीण |रॉय क्रिकेट क्लब रलावता द्वारा रलावता में आयोजित की जा रही आरसीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को जगर हिंडौन की टीम ने मेहरावर करौली टीम को पांच विकेट से परास्त किया। इससे पहले मैच उद्घाटन समारोह में भाजपा आभानेरी मंडल अध्यक्ष सुमेर सिंह रलावता व हरकेश मीना निहालपुरा ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैच शुरू कराया। समारोह में अध्यक्ष रलावता ने कहा कि शारीरिक विकास के लिए खेल जरुरी है। उन्होंने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। बांदीकुई विधायक डॉ. अलका सिंह ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए बांदीकुई में क्रिकेट स्टेडियम के लिए प्रस्ताव भेजा है। इस दौरान आयोजक जीतू रलावता, संतोष मास्टर, धर्मेंद्र बुड़ली, हन्नू रॉय, पप्पू पटेल, सोनू बरखेड़ा, भरत, ओमप्रकाश बरखेड़ा, महेंद्र संघी, बने सिंह, रामरुप रलावता सहित अन्य मौजूद थे। प्रतियोगिता में कोटा, सवाईमाधोपुर, करौली, टोंक, दिल्ली की टीमें भाग ले रही है।

झोपड़ी बिनौरी ग्राम में क्रिकेट प्रतियोगिता आज

लालसोट |उपखंड के झोपड़ी बिनौरी ग्राम में बालाजी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 18 मई को आयोजित होने वाली इस क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रधान रामकली मीणा सरपंच पति रायसिंह, रघुनंदन मीणा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित मीणा, सरपंच किशोरपुरा विजय सिंह मीणा, सरपंच रामराज टोडा ठेकला सरपंच रामकिशन डोई थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मंडावरी सरपंच रामविलास मीणा सहित अन्य लोग अतिथि के रुप में मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी हैं...