पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्यामपुरा में चिकित्सा व्यवस्था चरमराई

श्यामपुरा में चिकित्सा व्यवस्था चरमराई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्यामपुरा में चिकित्सा व्यवस्था चरमराई

लालसोट|पंचायत समिति लालसोट श्यामपुरा कला ग्राम में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के कारण चरमराई हुई है। हालत यह है कि नियुक्त चिकित्सक नियमित नहीं आने के कारण चिकित्सा सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सरपंच बीनाकंवर एडवोकेट चंद्रभान सिंह सहित ग्रामीणों ने बीसीएमएचओ को दूरभाष पर जानकारी देकर रोष जताया तथा व्यवस्थाओं को दुरुस्त किए जाने की मांग की है।

झोपड़ा जलकर खाक हजारों का नुकसान

लालसोट|उपखंड क्षेत्र में छोटू लाल प्रजापत के यहां कच्चे झोपड़ी में आग लग जाने के कारण खाने पीने ओढ़ने बिछाने सहित अन्य कीमती सामान जलकर खाक हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल को लेकर खालीक खान महेश सिरोहिया पहुंचे तथा को काबू में करने का प्रयास किया तब तक सामान जलकर खाक हो चुका था। उन्होंने बताया कि घटना में हजारों रुपए का नुकसान हो गया है।

सर्व ब्राह्मण महासभा की बांदीकुई इकाई भंग

दौसा|सर्व ब्राह्मण महासभा की बांदीकुई इकाई को प्रदेश कार्यालय से प्राप्त आदेशों की अनुपालना में भंग कर शीघ्र नई कार्यकारिणी बनाने के निर्देश दिए हैं। महासभा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष शिवचरण भंडाना ने बताया बांदीकुई संभागमें हाल ही में की गई समस्त नियुक्तियों को निरस्त किया है।

भूगोल की प्रायोगिक परीक्षाएं कल से

महवा| अग्रसेन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार प्रातः 8 बजे भूगोल विषय बीए तृतीय वर्ष, मंगलवार को बीए द्वितीय वर्ष, व बुधवार को बीए प्रथम वर्ष छात्र छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित होगी।

खबरें और भी हैं...