राजेश पायलट राजकीय कालेज में लंबित मांगों को कालेज प्रशासन द्वारा पूरा नहीं करने से गुस्साए छात्रों ने शनिवार को छात्रसंघ अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह प्रभाकर के नेतृत्व में प्रर्दशन किया।
छात्रसंघ अध्यक्ष ने बताया कि कालेज प्राचार्य से लंबे समय से कालेज के मुख्य प्रवेशद्वार पर कालेज का नाम लिखवाने,कालेज प्रांगण में राजेश पायलट की प्रतिमा लगवाने, सुरक्षा गार्ड तैनात करने,यहां फव्वारे व बागवानी लगवाने सहित अन्य मांगे की जा रही है। लेकिन कालेज प्राचार्य का इस और कोई ध्यान नहीं है। इससे गुस्साए छात्र व छात्राओं ने यहां प्रदर्शन कर रोष जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो 24 मई से कालेज के मुख्य द्वार पर धरना दिया जाएगा। इस दौरान अरविंद शर्मा, सुनील खेड़ा, खुशीराम गुर्जर, मनीष मीना,बलराम, नीरज कुमार, कुलदीप सहित अन्य मौजूद थे।
बांदीकुई. राजेश पायलट राजकीय कालेज में प्रदर्शन करते छात्र।
कासं | बांदीकुई