पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बालिका शिक्षा पर भी दें ध्यान : विधायक

बालिका शिक्षा पर भी दें ध्यान : विधायक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई ग्रामीण। क्षेत्रीय विधायक डॉ अलका सिंह ने कहा कि अभिभावक बालकों के साथ साथ बालिका शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दे। विधायक ने यह बात शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल भांडेडा में विधायक की अभिशंषा पर नाबार्ड योजनातंर्गत रमसा के तहत करीब 22 लाख रुपए की लागत से बनने वाले तीन हॉल मय बरामदा, विधायक कोष से करीब 10 लाख रुपए की लागत से देवनारायण मंदिर से देलाडी की ओर जाने वाली सडक के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बेटी प्रकृति का एक नायाब तोहफा है। अगर बेटी ही नही रहेगी तो श्रृष्टि भी नहीं रहेगी। इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने स्कूल चारदीवारी एवं गड्डा भराई के लिए सरपंच बिल्लोदेवी सैनी को निर्देश देते हुए कहा कि ये दोनों काम कराए जाए। यदि इसमें राशि की जरुरत पडे तो मुझे बताए। इस दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह मानोता, आभानेरी मंडल अध्यक्ष सुमेर सिंह रलावता,देलाडी मंडल अध्यक्ष नारायणलाल बैरवा, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश गुर्जर, प्रिंसीपल अरविंद अवस्थी, एबीईईओ बाबूलाल गुर्जर,महामंत्री देवीसहाय शर्मा, धर्मेद्र सिंह, रामसिंह तंवर, कंवरपाल खूटला,रणवीर दडगस, सुभाष माल, दिलीप सिंह, सुरेश भांडेडा सहित अन्य मौजूद थे।

बांदीकुई. भांडेडा में शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेती विधायक।

खबरें और भी हैं...