बांदीकुई | शहर के जगहितम हास्पिटल में शनिवार को निशुल्क ह्दय रोग शिविर आयोजित हुआ। जिसमें 92 रोगियों को परामर्श दिया गया। शिविर में फोर्टिस अस्पताल के ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार पांडे व प्रमुख विशेषज्ञ सर्जन डॉ. जगनलाल मीना ने शिविर में आए 92 मरीजों की निशुल्क ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शूगर सहित अन्य जांच कर निशुल्क परामर्श दिया गया।