शहर के एक निजी हास्पिटल का किसी ने व्हाट्सअप पर झूंठा विडियो वायरल कर दिया। हाॅस्पिटल संचालक ने इस मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस विडियो वायरल करने वाले की तलाश कर रही है।
कट्टा हास्पिटल बांदीकुई के डायरेक्टर डॉ. सुनील कट्टा ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 18 मई को उन्हें कुछ जानकार लोगों ने मोबाइल के माध्यम से बताया कि आपके कट्टा हास्पिटल को बेवजह बदनाम करने तथा ख्याति को नुकसान पहुंचाने की बदनियती से कुछ अज्ञात लोगों ने हास्पिटल में भूत होने का एक झूंठा व लोगों को भ्रमित करने वाला विडियो व्हाट्सअप ग्रुपों में शेयर कर दिया है। आरोपी ने इस विडियो को यह लिखते हुए शेयर किया कि बांदीकुई कट्टा हास्पिटल में हुआ दर्दनाथ हादसा एक युवती रात 3 बजे दिखी. . इसके बाद इस विडियों में महिला दीवार पर चढ़ती हुई दिखाई गई है। जबकि जो सीन दिखाया गया है वह उनके हास्पिटल का नहीं है। आरोपी द्वारा वायरल किए गए इस झूंठे विडियो के बाद मिलने वालों के फोन आ रहे हैं। हास्पिटल के लिए लोगों के मन में डर एवं भय का माहौल पैदा हो गया है। मरीज हास्पिटल आने से डरने लगे हैं। इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। अज्ञात लोगों ने नकली डरावना विडियो बनाकर हास्पिटल को बदनाम कर डराया जा रहा है। थाना प्रभारी कर्णसिंह राठौड़ ने बताया कि झूंठा विडियो वायरल करने वाले की तलाश की जा रही है। जरूरत पडने पर आइटी सेल की मदद लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।