पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जयपुरा में शास्त्रीय संगीत दंगल

जयपुरा में शास्त्रीय संगीत दंगल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई.जयपुरा में आयोजित दंगल के उद्घाटन समारोह में मंच पर मौजूद अतिथि।

बांदीकुई ग्रामीण|पूर्व उच्चशिक्षा मंत्री शैलेंद्र जोशी ने कहा कि दंगल हमारी संस्कृति की पहचान है। जोशी ने यह बात जयपुरा में शनिवार रात आयोजित शास्त्रीय संगीत दंगल के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि शास्त्रीय संगीत दंगल पुरानी संस्कृति की धरोहर है। जिसे बचाना हमारा कर्तव्य है।

जिला कांग्रेस महासचिव शेषअवतार शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के दंगल हमारी संस्कृति की पहचान है। ये कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए। कार्यक्रम में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के नगर अध्यक्ष राधारमण तिवाड़ी, इंजीनियर वेदप्रकाश शर्मा, पार्षद बबलू पंडित, संत गोपालदास त्यागी ने भी विचार रखे। अायोजक प्रभुदयाल शर्मा, रामस्वरूप शर्मा ने अतिथियों का अभिनंदन किया। इस दौरान पंडितपुरा, लोटवाड़ा, करवावाल, सुलतानगंज की दंगल पार्टियों ने रचनाएं सुनाई।

खबरें और भी हैं...