सब इंसपेक्टर भातरा के अलवर तबादले पर दी विदाई
बांदीकुई|मुकरपुरा चौकी प्रभारी सब इंसपेक्टर रमाशंकर भातरा के अलवर तबादला होने पर शनिवार को समारोह के बीच विदाई दी गई। चौकी कैंपस में आयोजित विदाई समारोह में जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य लोगों ने सब इंसपेक्टर भातरा को माला एवं साफा पहनाकर विदाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
बैठक आयोजित
रामगढ़ पचवारा|पंचायत समिति लालसोट के रामगढ़ पचवारा ग्राम में अखिल भारतीय बैरवा महासभा उप शाखा रामगढ़ पचवारा की बैठक कन्हैया लाल बेरवा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें समाज सुधार के बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा सभा भवन निर्माण के लिए दानदाताओं द्वारा सहयोग राशि दिए जाने की घोषणा की गई । शंभू लाल बेरवा ने बताया कि आगामी बैठक 3 जून को आयोजित की जाएगी।
आज मनाएंगे राजीव गांधी की पुण्यतिथि
लालसोट|ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में 21 मई को दोपहर 12 बजे संस्कृत कॉलेज के प्रांगण में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाएगी । यह जानकारी एडवोकेट सुदीप मिश्रा ने दी।