रेलवे कालोनी में रहने वाले रेलकर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हे बिजली सप्लाई के दौरान बार बार फॉल्ट आने की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इसके लिए रेलवे यहां कालोनी में करीब 12 सर्विस ब्रेकर लगाने जा रहा है।
रेलवे द्वारा रेलवे कालोनी में वर्षों पुरानी बिजली लाइन होने से इसमें तेज हवा के कारण बार बार फॉल्ट आ जाता था। कई बार फॉल्ट बडा होने से घंटो तक बिजली गुल रहती थी। इससे यहां रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। कर्मचारियों को फॉल्ट ठीक करने में परेशानी होती थी। लेकिन अब रेल प्रशासन ने इस समस्या का समाधान करने के लिए योजना बनाई है। रेलवे यहां कालोनी मेंकई जगह सर्विस ब्रेकर लगाने जा रहा है।
रेल प्रशासन लगा रहा है सर्विस ब्रेकर, कर्मचारियों को फाल्ट सुधारने के लिए नहीं पड़ेगी पोल पर चढ़ने की जरूरत
सर्विस ब्रेकर से यह मिलेगा फायदा
बांदीकुई. रेलवे कालोनी में लगाए गए सर्विस ब्रेकर।
रेलवे द्वारा कालोनी में करीब 12 जगह सर्विस ब्रेकर लगाए जाएगेँ। जिससे रेलवे के कार्यालय व क्वाटर व रोड लाइट जुडी रहेगी। जैसे तेज हवा या अन्य किसी कारण से लाइन में फॉल्ट आएगा तो सर्विस ब्रेकर से इसका पता चल जाएगा। इस दौरान लाइट ट्रीप करेगी। कर्मचारी संबधित सर्विस ब्रेकर पर पहुंचरकर फीज बांधकर लाइट शुरु कर देगा।
कर्मचारियों को नहीं पडे़गी फाल्ट ढूढने की जरुरत
अभी तक कालोनी की बिजली सप्लाई में फॉल्ट आने पर कर्मचारियों को बिजली पोल पर चढ़कर फॉल्ट ढूढना पडता था। इसमें उन्हे जोखिम के साथ साथ काफी समय भी लग जाता था। बिजली भी घंटो तक गुल रहती थी। लेकिन अब सर्विस ब्रेकर लगने के बाद कर्मचारी फॉल्ट को सर्विस ब्रेकर पर से ही सही कर देगें।