भास्कर न्यूज| बांदीकुई ग्रामीण
सर्व ब्राह्मण समाज बसवा के तत्वावधान में रविवार को कस्बे में भगवान परशुराम जयंती महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान भव्य कलश व शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का कई जगह स्वागत हुआ।
शोभायात्रा सुबह 8 बजे कल्याणजी मंदिर के पास ब्राह्मण धर्मशाला से यात्रा को एडवोकेट विष्णुदत्त शर्मा ने रवाना किया। इसके बाद यात्रा कस्बे के त्रिकुटिया बाजार, रामलीला मैदान, सोडिया मौहल्ला, पुलिया, अस्पताल रोड होते हुए गुजरी। शोभायात्रा में आगे आगे समाज के युवा बाइक रैली लेकर चल रहे थे।पीछे महिलाएं सिरों पर मंगल कलश लिए चल रही थी। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की जीवंत झांकी भी सजाई गई। करीब तीन घंटे की शोभायात्रा निकलने के बाद सरस्वती स्कूल में समारोह आयोजित किया गया। जहां समाज के लोगों ने एकजुटता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट होकर एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने नुक्ते पर भोज बंद करने, टीके में एक रुपया लेने सहित अन्य बिंदुओं पर ध्यान देने की बात कही। समारोह में समाज के अध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया। इस दौरान सर्व ब्राह्मण समाज के संरक्षक रमाकांत मिश्रा, प्रवक्ता मनोहर सोडिया, समाजसेवी एडवोकेट विष्णुदत्त शर्मा, जिला कांग्रेस महासचिव शेषअवतार शर्मा, इंजीनियर वेदपकाश शर्मा, सर्वब्राह्मण युवा विकास परिषद के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र भारद्वाज, बाबूलाल शर्मा, पंडित नरेंद्र शर्मा, पिंकू बालावत, पूर्व पंचायत समिति सदस्य श्यामसुंदर व्यास, पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण अगावली, कुंदनराम शर्मा, जितेंद्र नारद, राधेश्याम सोडिया, सीताराम सुदामा, अनिल दाधीच, शकुंतला सोडिया, जगदीश बंदावला, कैलाश पारीक, परशुराम सेना के कार्यकारी अध्यक्ष आकाश भालपुरिया, प्रदेश महासचिव राजेश शर्मा, नगर सचिव देवेंन्द्र शर्मा, प्रकाश शर्मा, अक्षय बिवाई, दीपक तिवाड़ी, रवि पालीवाल, भगवानसहाय हल्दीना, गिर्राज टिक्कीवाल, किशन महंत, जगदीश नारद सहित अन्य मौजूद थे।
यात्रा का जगह-जगह स्वागत
शोभायात्रा का कस्बे में जगह स्वागत किया गया। गर्मी के मौसम को देखते हुए कई जगह ठंडाई व शीतल पेय पदार्थ की व्यवस्था की गई। जिला कांग्रेस महासचिव शेषअवतार शर्मा, एडवोकेट विष्णुदत्त शर्मा, इंजीनियर वेदप्रकाश शर्मा सहित अन्य लोगों ने पुष्पवर्षा व ठंडे पेय पदार्थों के साथ यात्रा का स्वागत किया।
बांदीकुई. बसवा में परशुराम जयंती समारोह में सम्मान करते महासभा के अध्यक्ष।
बांदीकुई. बसवा में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा।
बांदीकुई. ढिगारिया कपूर मे भागवत कथा को लेकर निकाली
कलश यात्रा में पहुंची राजगढ़ विधायक गोलमा देवी।
श्रीमद््भागवत कथा को लेकर ढिगारिया कपूर में निकाली कलश यात्रा
बांदीकुई ग्रामीण|ढिगारिया कपूर में श्रीमद भागवत कथा को लेकर रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का कई जगह स्वागत हुआ। कलश यात्रा की शुरुआत राजगढ़ विधायक गोलमा देवी ने की। कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई गुजरी। इस दौरान कई जगह स्वागत हुआ। इस दौरान कानजी पटेल, राधे पटेल, मुख्य यजमान मेघराम सीटीआई,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संतोष मीना, भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष कमल नादरी, धर्मेंद्र, भरतलाल मीना, समाजकल्याण अधिकारी मुरारीलाल मीना, विशम्भरदयाल , गौरीलाल, काडू , विश्राम ढिगारिया, बबली मीना सहित अन्य मौजूद थे।
श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी भीड़
लालसोट|उपखंड के राजोली ग्राम में भेरुजी महाराज के मंदिर पर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समारोह का शुभारंभ वेद मंत्रों के साथ किया गया। इस अवसर पर कथा व्यास पंडित दिवाकर शास्त्री ने कहा कि भागवत ही कलयुग में मोक्ष का द्वार है। इससे पूर्व गंगाजी के मंदिर ,परशुराम मंदिर से भव्य कलश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो पर होकर बैंड बाजे के साथ निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की तादाद में महिला पुरुषों ने भाग लिया। भागवत कथा 28 मई तक चलेगी। जिसमें प्रातः 9 से 12 बजे से 5 बजे तक कथा व्यास द्वारा प्रवचन दिया जाएगा । इस अवसर पर नंदकुमार पांखला सहित सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद थे ।
कोलवा. भागवत में प्रवचन सुनती श्रद्धालु।
भक्ति जीव की मुक्ति का सुगम मार्ग:उपाध्याय
कोलवा|कोलवा की 80बीघा वाली ढाणी में चल रही भागवत को सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भागवत में प्रवचन देते हुए आचार्य विपुलकृष्ण उपाध्याय ने कथा के माध्यम से अनुसईया चरित्र, वामन अवतार, अजामिल वध, मस्तय अवतार, प्रहलाद चरित्र सहित अन्य प्रसंगों को सुनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भक्ति जीव की मुक्ति का सुगम मार्ग है। मनुष्य भक्ति के माध्यम से भवसागर को पार कर सकता है। भागवत में गुढलिया, कोलवा, दमगीरा सहित अन्य गांव ढाणियों के लोगों ने भाग लिया। बीच-बीच में सुनाए भजनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके। भागवत का समापन 24 मई को पूर्णाहुति व भंड़ारे के साथ होगा। इस दौरान रामसहाय, सेडूराम, सांवलराम, कैलाश, रामहेत, कन्हैयालाल, शिंभुदयाल, हरिनारायण, रामचंद्र, हनुमान, रविप्रकाश, नंदलाल, नंदकिशोर, कजोड़मल, प्रदीप सहित अन्य मौजूद थे।