बांदीकुई. रलावता में शिविर में योग करती महिलाएं।
भास्कर न्यूज | बांदीकुई ग्रामीण
रलावता में चल रहे पांच दिवसीय योग एवं आरोग्य शिविर का रविवार को पूजा अर्चना के साथ समापन हुआ।
पंतजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट बांदीकुई के महामंत्री सुमेरसिंह रलावता के द्वारा आयोजित इस शिविर में पंतजलि योग समिति हरिद्वार से आए जयपुर प्रांत योग शिविर निरीक्षक हरेंद्र सिंह आर्य व जिला योग प्रचारक महावीर सिंह प्रजापत ने सुबह योग, ध्यान व व्यायाम का एवं शाम को आरोग्य का दैनिक अभ्यास कराया गया।
योग स्पर्धा में राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता राष्ट्रीय खिलाड़ी रलावता निवासी अनिता गुर्जर ने शिविर में अपनी कलां का प्रदर्शनकिया। इस दौरान ग्रामीणों ने हवन वेदी के समक्ष नशा छोड़ने व प्रतिदिन योगाभ्यास करने की शपथ ली। समापन समारोह में जयपुर प्रांत प्रचारक हरेंद्र सिंह आर्य ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया है। इसे सहेजकर रखने के लिए हमें योग की शख्त जरुरत है।
इस दौरान अध्यापक रामेश्वर प्रसाद गुर्जर, सरदार सिंह गुर्जर, राजकुमारसिंह, भगवान सहाय, रामजीलाल भजाक, रामहेत भक्त, पूर्व पंचायत समिति सदस्य केशंता गुर्जर,हरज्ञान सिंह, हेमराज, यादराम गुर्जर, चतरसिंह, मोहर सिंह, जयसिंह, मक्खनलाल, लेखराज सिंह, गोपाल सिंह, कल्याण भजाक सहित अन्य मौजूदथे।