पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडीएम ने दिलाया भरोसा, मुही में चल रहा आंदोलन हुआ समाप्त

एसडीएम ने दिलाया भरोसा, मुही में चल रहा आंदोलन हुआ समाप्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीएम ने दिलाया भरोसा, मुही में चल रहा आंदोलन हुआ समाप्त

बांदीकुई ग्रामीण | पानी की समस्या को लेकर मुही गांव में ग्रामीणों का चल रहा आंदोलन शुक्रवार को एसडीएम के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। इस दौरान भूख हड़ताल पर बैठे पंचायत समिति सदस्य दौलतराम मीना को एसडीएम ने ज्यूस पिलाकर भूख हड़ताल तुडवाई।

पंचायत समिति सदस्य मीना के नेतृत्व में पेयजल समस्या को लेकर गुरुवार से आंदोलन शुरू किया था। शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्य मीना भूख हड़ताल पर बैठ गए। सूचना पर एसडीएम सीएल मीना, डिप्टी एसपी नवाब खान सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और वार्ता की। पंचायत समिति सदस्य ने बताया कि लंबे समय से ग्रामीण पेयजल समस्या समाधान की मांग कर रहे हैं। ऐसे में जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा। इस पर एसडीएम ने शीघ्र पेयजल समस्या समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान ओंकार पटेल, नीरज बैरवा, शांति देवी, देवकरण, छोटेलाल, नीलूराम सैनी, मंगलराम सैनी, लक्ष्मण सैनी, महेश सैनी,बंशीधर, भौरेलाल सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...